नीम के सेवन से ब्लड शुगर होगा कंट्रोल, जानें कैसे करें सेवन

नीम के सेवन से ब्लड शुगर होगा कंट्रोल, जानें कैसे करें सेवन

सेहतराग टीम

आधुनिक समय में तरह-तरह की बीमारियां सामने आ रही हैं, जो सभी लोगों को परेशान कर रही हैं। उन्हीं में एक है डायबिटीज जो अधिकतर लोगों को अपना शिकार बना रही है। इसमें हमारा ब्लड शुगर लेवल घटता बढ़ता है जिसकी वजह से हमें काफी तकलीफ होती है। ये बीमारी शरीर में इन्सुलिन हार्मोंन रिलीज नहीं होने से होता है। ये काफी खतरनाक होता है क्योंकि इससे शरीर के तकरीबन सभी अंग प्रभावित होते हैं। इस बीमारी के इलाज के लिए हमें अपने खान-पान पर ध्यान देना होता है। खान-पान में बरती गई लापरवाही शुगर लेवल को और भी ज्यादा बढ़ा सकती है। ऐसे में अपनी डाइट में नीम को शामिल करना डायबिटीज को कंट्रोल करने में मदद कर सकता है। आज हम आपको बताएंगें कि आप नीम को अपनी डाइट में कैसे शामिल कर सकते हैं।

पढ़ें- मसूडों से आता है खून तो अपनी डाइट में शामिल करें विटामिन C से भरपूर ये चीजें

डायबिटीज के मरीजों के लिए क्यों फायदेमंद है नीम?

नीम की पत्तियों में ग्लाइकोसाइड्स और एंटी-वायरल गुण भी भरपूर मात्रा में होती है, जो शुगर लेवल को कंट्रोल करने में मदद करती है। इसके अलावा नीम शरीर में ग्लूकोज लेवल को मैनेज करती है। साथ ही बल्ड शुगर को बढ़ाकर चीनी को पचने में मदद करती है। नीम का सेवन करने से स्वास्थ्य से जुड़ी कई समस्याएं दूर हो सकती हैं। 

कैसे करें नीम का सेवन?

डायबिटीज के मरीजों के सुबह खाली पेट 6-7 नीम की पत्तियां खानी चाहिए इससे शुगर लेवल कम होता है। इसके अलावा पानी में पत्तों को उबाल कर पानी पिएं या पत्तों का रस निकालकर पिएं। इतना ही नहीं मेथीदाना पाउडर, जामुन के बीच का पाउडर, नीम पाउडर और करेला का पाउडर को मिलाकर एक हेल्दी काढ़ा बना सकते हैं। लंच और डिनर से आधे घंटे पहले इसे एक चम्मच पानी के साथ खाना डायबिटीज को कंट्रोल करने में मदद करता है।

डायबिटीज मरीजों के लिए डाइट टिप्ट 

  • डायबिटीज के मरीजों को अपनी डाइट में प्रोटन, कार्बोहाइड्रेट और फैट सही मात्रा में शामिल करना चाहिए। 
  • दिन भर में 8-10 गिलास पानी। साथ में नारियल पानी, नींबू पानी, छाछ और दूध भी फायदेमंद होता है। 
  • आम, केला और अंगूर जैसे फलों में चीनी ज्यादा होता है इन्हें कम खाना चाहिए। 
  • डायबिटीज होने पर आप नाश्ते में एवाकाडो के दो स्लाइस ले सकते हैं। इसके साथ ही आप उबला अंडी भी ब्रेकफास्ट में शामिल कर सकते हैं।

इसे भी पढ़ें-

डायबिटीज रोगियों के लिए लाभकारी होते हैं अरबी के पत्ते, दूर होते हैं कई अन्य रोग

 

Disclaimer: sehatraag.com पर दी गई हर जानकारी सिर्फ पाठकों के ज्ञानवर्धन के लिए है। किसी भी बीमारी या स्वास्थ्य संबंधी समस्या के इलाज के लिए कृपया अपने डॉक्टर की सलाह पर ही भरोसा करें। sehatraag.com पर प्रकाशित किसी आलेख के अाधार पर अपना इलाज खुद करने पर किसी भी नुकसान की जिम्मेदारी संबंधित व्यक्ति की ही होगी।